- अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। लॉकडाउन के बीच ही मिले छूट में बेवजह सड़कों पर निकले या नियम तोड़कर वाहन चला रहे हैं लोगों की जांच कर पुलिस ने शुक्रवार को भी कार्रवाई की। जिले में 566 वाहनों का चालान किया गया वहीं एक वाहन को सीज कर दिया गया। उधर, जिला पंचायत कार्यालय रोड पर भीड़भाड़ बढ़ने पर लगे बैरियर को एसपी सिटी के आदेश पर फिर से प्रभावी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन में कई तरह की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। लेकिन पुलिस बेवजह सड़कों पर बिना मास्क निकलने वालों की जांच अब भी कड़ाई से कर रही। जिलेभर में जांच के दौरान जिन भी वाहनों में कमी मिली उनका चालान कर सम्मान शुल्क वसूला गया है। शहर में भी दिन में छूट दी गई थी मगर अचानक जिला पंचायत रोड पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने इस को फिर से बंद करा दिया है।