फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो लग्जरी कार के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान वसुंधरा के अटल चौक से एक आरोपी को चोरी की एक ब्रेजा कार और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी मौके से फरार है। ब्रेजा दो दिन पहले आरोपियों ने दिल्ली के मयूर विहार से चोरी की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशटर है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि अटल चौक पर चौकी इंचार्ज प्रहलादगढ़ी नरपाल सिंह और एसआई शिशुपाल सिंह सोलंकी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्रेजा कार दिखी। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। जांच की तो कार चोरी की निकली। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहसिन निवासी नाहल थाना मसूरी है। जबकि उसका फरार साथी आकिल निवासी नाहल है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 27 जून को दिल्ली के मयूर विहार से चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नोएडा से चोरी एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वह वाहन चोरी कर उसपर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पार्किंग में खड़ा कर देते हैं। इसके बाद औने पौने दामों में दूर दराज बेच देते हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ तीस से अधिक मुकदमे दिल्ली एनसीआर के थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें