माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद के डीएलएफ कालोनी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। लॉकडाउन से पहले ही वह परिवार के साथ बाहर गए थे। लॉकडाउन में वह फंस गए। ढील होने पर जब वह वापस आए तो चोरी का पता चला। उन्होंने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिबाबाद की डीएलएफ कालोनी में सी ब्लॉक में हरीश वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनके भाई तरुण वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन से पहले ही वह परिवार के साथ बाहर गए थे। लॉकडाउन के कारण वह फंस गए। लॉकडाउन में ढील मिलने पर जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। ताला खुला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर एलईडीए टीवी, दो सोने के हार, एक चेन, दो अंगूठी, चांदी के बर्तन लैपटॉप और 50 हजार रुपये चोरी गायब था।
उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद साहिबाबाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि चोरी अप्रैल में हुई थी। वहीं, एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द हो चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।