फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के साइट चार इंडस्ट्रीयल एरिया में अज्ञात वाहन ने ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने लिंकरोड थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। प्रताप विहार स्थित काशीराम आवास योजना में विनोद कुमार उपाध्याय परिवार के साथ रहते थे। लिंकरोड थाना क्षेत्र की इंडस्ट्रीयल एरिया साइट चार की एक कंपनी में काम करते थे। उनके बेटे रजनीश उपाध्याय ने बताया कि रात करीब साढे आठ बजे वह ड्यूटी कर घर के लिए अपनी बाइक से निकले। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पास के एक चेरिटेबल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां से उन्हें गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर हाने पर उन्होंने एमएमजी से डाक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत होगई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिंकरोड थाने में तहरीर दी है। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें