फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली का विरोध करने पर सर्जिकल ब्लेड से वार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद के लाजपतनगर में दोस्त को छोड़ने जा रहे एक युवक को रास्ते में शराब के नशे में धुत कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सर्जिकल ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाजपतनगर सी ब्लॉक में सुयश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त को रात करीब नौ बजे घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में एक मेडिकल स्टोर पर कन्हैया अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। आरोप है कि कन्हैया गाली गलौज करने लगा। सुयश ने इसका विरोध किया तो कन्हैया ने सर्जिकल ब्लेड से उनके पैर और गले पर वार कर दिया। उन्होंने अपने आपको बचाया। इसके बाद साहिबाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सुयश ने अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि कन्हैया और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें