फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर युवक से 100 के 35 नोट लूटे

Thu, 17 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बाइकर्स ने ऑफिस से घर लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर 100-100 ने 35 नोट लूट लिए। जाते हुए बदमाश कहकर गए कि 100-100 के नोट ही रखा कर, फिर मिलेंगे।पीड़ित विकास राणा पटेल नगर सेकेंड में परिवार के साथ रहता है। वह जीटी रोड स्थित एक मॉल में जॉब करता है।
विज्ञापन


विकास ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह मॉल से पैदल घर लौट रहा था। नासिरपुर फाटक के पास बाइकर्स गैंग के दो बदमाश आए। उसके सिर पर तमंचा तान कर उससे बैग, 3500 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उससे पीटा और कविनगर की तरफ फरार हो गए। विकास ने राहगीरों के फोन से पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका एमएमजी में मेडिकल कराया। इस संबंध में विकास ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें