फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह की पत्नी समेत 10 को सम्मन जारी

Wed, 04 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
सीबीआई विशेष कोर्ट द्वारा चार्जशीट पर संज्ञान लिए जाने के बाद काली कमाई के कुबेर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता और इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ दोबारा से सम्मन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इन सभी आरोपियों को सीबीआई विशेष कोर्ट में 29 अप्रैल को पेश होना था। इनमें से सिर्फ एक ही आरोपी ने निर्धारित तारीख पर कोर्ट में सरेंडर किया था। बाकी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

नोएडा में अंडरग्राउंड केबल से संबंधित इस घोटाले में सीबीआई ने यादव सिंह के अलावा रामेंद्र सिंह, कुसुमलता के साथ ही देवी राम आर्य, राजीव कुमार, जगपाल सिंह, आरडी शर्मा, ओमपाल सिंह, वीके गोयल, प्रदीप गर्ग, पंकज जैन के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी।
विज्ञापन


चार्जशीट में तीन कंस्ट्रक्शन फर्मों को भी आरोपी बनाया गया है। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चेयरमैन यादव सिंह और सहायक प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह को चूंकि कोर्ट पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, ऐसे में 29 मार्च को चार्जशीट पर संज्ञान लेने के साथ ही कोर्ट ने बाकी आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी करते हुए आदेश दिया था कि वह 29 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर हों।

आरोपी वीके गोयल ने निर्धारित तारीख पर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, मगर अन्य कोई भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसी के चलते अब कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोबारा से सम्मन जारी करने की कार्यवाही की है। जारी सम्मन में सभी को 3 जून तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें