फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन महीने में दे दूंगा': पीड़िता को दिया फर्जी बैंक चेक, फिर देने लगे धमकी; पीड़िता की पुलिस ने भी नहीं सुनी

Fri, 27 Feb 2026 04:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

क्षेत्रांतर्गत महिला से एक लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। जहां पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने निड़ौरी निवासी महिला समेत तीन भाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी क्षेत्र से धोखाधड़ी और दबंगई का एक गम्भीर मामला सामने आया है। गांव मुरादपुर हापुड़ की रहने वाली महिला सायना खातून ने पुलिस को तहरीर देकर गांव निडौरी मसूरी निवासी रजाहुसैन, रिहान तथा रियाजुद्दीन पुत्रगण रियासत अली व रजाहुसैन की पत्नी निवासीगण निडौरी मसूरी पर करीब 1 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पीड़िता सायना के अनुसार, उनके देवर के परिचित रिहान पुत्र रियासत ने मार्च 2025 में निजी कार्य के बहाने उनसे दो किश्तों में पैसे लिए थे, जिनमें 2 मार्च 2025 को 40 हजार रुपए ऑनलाइन लिए गए तथा 19 मार्च 2025 को 30 हजार नकद (क्रेडिट कार्ड की ईएमआई के माध्यम से) लिए गए।

आरोपी ने तीन महीने में पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि रिहान ने उन्हें एक फर्जी बैंक चेक भी थमाया है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, जब पीड़िता और उनके बेटे ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी रिहान, उसके भाई रियाजुद्दीन, रजा हुसैन और रजाहुसैन की पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। 

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी खुद को सत्ताधारी पार्टी का कार्यकर्ता बताकर पुलिस और प्रशासन को अपनी जेब में होने का दावा कर रहे हैं। आरोपियों ने पीड़िता के बेटे और उसके दोस्त को घर में बंधक बनाकर पीटा तथा धमकी दी कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। 
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के भुगतान के विवाद में पीड़िता के पुत्र के दोस्त रिजवान की बाइक जबरन अपने कब्जे में ले ली और विरोध करने पर उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की पुलिस चौकी पर शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, तब पीड़िता ने सहायक पुलिस आयुक्त से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और अपनी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की है। 

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित महिला की दी गई शिकायत के आधार पर निड़ौरी मसूरी निवासी रिहान, रजाहुसैन व रियाजुद्दीन पुत्रगण रियासत अली तथा रजाहुसैन की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें