फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखा कर महिला से कुंडल लूटे

Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शास्त्री नगर में इवनिंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कुंडल लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पीड़िता मीनाक्षी शर्मा पत्नी शिवकुमार शर्मा जे ब्लॉक शास्त्री नगर में परिवार के साथ रही हैं।

वह गृहणी हैं, उनके पति एनटीपीसी दादरी में जॉब करते हैं। शिवकुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम मीनाक्षी इवनिंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक से उतर कर एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने मीनाक्षी को रोका।

रुकते ही उस युवक ने तमंचे के बल पर उनसे कुंडल उतरवा लिए और दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए। लूटे गए कुंडल की करीब कीमत 40 हजार रुपये है। घर पहुंच कर मीनाक्षी ने पति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शिव कुमार कविनगर थाने पहुंचे और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ कविनगर हेमंत राय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आस पास के रहने वाले लोगों से पूछताछ और घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें