फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों का अपहरण कर रहे दो युवकों को लोगों ने धुना

Tue, 28 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चमन विहार कालोनी में शादी के दौरान दो बच्चों के अपहरण की कोशिश कर रहे दो युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। घायल हुए दोनों युवकों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बावजूद  पुलिस देरी से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने करीब डेढ़ घंटे रोड जाम कर हंगामा किया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस को गढ़ी कटैया गांव से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकालना पड़ा।दिल्ली-यूपी बॉर्डर स्थित चमन विहार कालोनी में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कालोनी निवासी अशोक की घुड़चढ़ी हो रही थी। कालोनी के लोगों के मुताबिक, इस दौरान दो युवकों ने दो बच्चों के अपहरण की कोशिश की। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें दबोच लिया और पिटाई कर दी।

इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट से घायल हुए दोनों युवकों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है।दूसरी तरफ, गाजियाबाद पुलिस के मौके पर न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने खजूरी पुस्ता रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना एचएचओ बीआर जैदी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग रोड पर अड़े रहे। लोगों का आरोप था कि पुलिस गश्त नहीं करती, जिससे कालोनी में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने छात्राओं के स्कूल आने-जाने के दौरान और शाम के समय पुलिस गश्त की मांग की है।

एसएचओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि चमन विहार और विजय विहार कालोनी की मुख्य रोड पर पुलिस तैनात की जाएगी, साथ ही रात में गश्त भी बढ़ाई जाएगी। इस पर लोग शांत हुए और जाम खोला।एसएचओ ने बताया कि अपहरण के आरोपी रोहित निवासी विवेक विहार और सचिन निवासी साहेलनगर हैं। 

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका किसी युवक से झगड़ा हो गया था। वह उससे बचकर भाग रहे थे। भागते समय वह बच्चों से टकरा गए। बच्चों के गिरने पर वह उन्हें उठाने लगे, तभी कुछ लोगों ने बच्चों का अपहरण करने का शोर मचा दिया, जिस पर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  जाम के दौरान जेबकतरों ने दो युवकों की जेब काट ली। इस दौरान लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें