थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ रेप की कोशिश की गई। विरोध करने पर दबंगों ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर युवती के दादा को घायल कर दिया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।घटना शनिवार दोपहर की है। युवती खाना लेकर खेत पर जा रही थी।
इसी बीच खेत में घात लगाए बैठे एक युवक ने युवती को खींच लिया और उससे रेप की कोशिश की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती ने खेत पर पहुंचकर दादा को आपबीती सुनाई।
शनिवार देर शाम पीड़ित पक्ष आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो उन्होंने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर युवती के दादा को घायल कर दिया। युवती के दादा लहूलुहान होकर नीचे गिर गए।
आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एसओ मुरादनगर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।