मॉल्स में चमक दमक के बीच अंधेरे कोनों में चल रहे हुक्का बार युवा पीढ़ी की जिंदगी को धुएं में उड़ा रहे हैं। बिना किसी लाइसेंस और अनुमति के बड़े पैमाने पर चल रहे इन हुक्का बार में युवाओं को गांजा और चरस की लत लगाई जा रही है। आलम यह है कि सुबह से शाम तक यहां स्कूली छात्रों, कॉलेज गोइंग और नौकरीपेशा युवाओं का तांता लगा रहता है।