फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर के करंट से दो युवकों की मौत

Mon, 18 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार को बारिश के दौरान वेल्डिंग कर रहे दो युवकों को जेनरेटर के करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों में लड्डू (30) पुत्र शकूर निवासी गिरधा जिला पूर्णिया बिहार और मरगूब (32) पुत्र सोहेल निवासी टांगवाड़ा अरनिया बिहार हैं।
विज्ञापन


लड्डू ठेकेदार था, वह छह माह पहले बिहार से गाजियाबाद आया था। लड्डू ने चार माह पहले दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से एक्सप्रेस वे के लिए बन रहे पुल की वेल्डिंग का ठेका लिया था। पुल निर्माण के लिए कंपनी ने एनएच-24 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एक यार्ड किराए पर लिया था।

लड्डू 25 मजदूरों के साथ यार्ड एरिया में ही रहता था। सुबह करीब आठ बजे लड्डू 10 मजदूरों के साथ यार्ड में बिजली न आने पर जेनरेटर चलाकर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान तेज बारिश होने लगी तो लड्डू  63 केवीए के जेनरेटर को बंद करने के लिए गया।
विज्ञापन


बारिश के पानी से जेनरेटर में करंट आ रहा था। लड्डू करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद जेनरेटर से चिपककर जमीन पर गिरा पड़ा रहा। करीब 45 मिनट बाद भी जब लड्डू नहीं लौटा तो मरगूब यार्ड परिसर से बाहर जेनरेटर के पास उसे दिखने गया।

जेनरेटर से चिपका देख मरगूब ने पिलास से उसे हटाने की कोशिश की, इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। करीब दो घंटे बाद मुन्ना, संजीव और लखेंद्र ने लकड़ी की सहायता से जेनरेटर को बंद किया। तीनों युवकों ने कंपनी के मैनेजर भरतपाल निवासी दिल्ली को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें