फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले का मामलाः पैसों में नहीं...‘दोस्ती’ में मिली थी एके-47

Sun, 21 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
AK 47 - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले में इस्तेमाल एके-47 पैसों में नहीं बल्कि  ‘दोस्ती’ में मिली थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एके-47 के बदले मनीष, मनोज और संसार सिंह को भी दोस्ती निभानी थी।
विज्ञापन


एके-47 उपलब्ध कराने में गौतमबुद्धनगर के दुजाना-भाटी गैंग के साथ-साथ अब शक 50 हजार रुपये का इनामी रहे बागपत के एक कुख्तात पर भी है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच अब उस कुख्यात की कुंडली खंगाल रही हैं।

मनोज और संसार सिंह का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है। पुलिस का मानना है कि एके-47 गिरफ्तार किए गए राहुल त्यागी और संसार सिंह के जरिए मनीष तक पहुंची होगी। यह दोनों बागपत के उस कुख्यात के टच में बताए जा रहे हैं, जिसने इनसे भविष्य में दोस्ती निभाने का वादा लेकर उन्हें यह ऑटोमेटिक असलहा उपलब्ध कराया होगा।
विज्ञापन


राहुल बिजली माफिया है, जो दिल्ली से बिजली चोरी कर लोनी में सप्लाई कराता है। वह उस कुख्यात का बेहद करीबी बताया जा रहा है। इसी रूट से असलहे इन तक पहुंचे होंगे।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि मेरठ में एक बार संसार से इसी तरह का बड़ा ऑटोमेटिक असलहा बरामद किया गया था, मगर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था। अभी तक माना यह जा रहा है कि मनीष-मनोज ने एके-47 किराए पर ली होगी, लेकिन यह नया तथ्य प्रकाश में आने से यह पूरा मामला सुपारी और किराए पर असलहों के बजाय ‘दोस्ती’ के चलते वारदात करने का लग रहा है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले कविनगर निवासी भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर 11 अगस्त को मुरादनगर के रावली रोड पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उनका फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मनीष और मनोज समेत छह मुख्य आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें