फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने मैनेजर को दी धमकी-बैंक पर चलवा दूंगा जेसीबी

Sat, 21 Jan 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया राकेश मार्ग शाखा की बैंक मैनेजर से वार्ड - 39 के पार्षद ने अभद्रता की और बैंक पर जेसीबी चलवा देने की धमकी दी। बैंक मैनेजर ने थाना सिहानी गेट में पार्षद के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बैक मैनेजर मीनाक्षी यादव का आरोप है कि वार्ड नंबर-39 के पार्षद शेखर चौधरी और उनके भाई भी नियमों केे विपरीत काम करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पार्षद का ओम साईं कंस्ट्रक्शन के नाम से बैंक में करंट अकाउंट है जबकि पत्नी एवं भाई का सेविंग अकाउंट है।

नोटबंदी के बाद से पार्षद लगभग रोज नगदी निकासी की स्लिप के साथ रुपये निकालने आते हैं। उन्हें कई बार बताया भी गया कि खाताधारक को ही रकम दी जाएगी। बृहस्पतिवार को भी भाई के अकाउंट से रुपये निकालने स्लिप लेकर पहुंचे और कैशियर से भुगतान करने के लिए कहा, जिस उन्हें बैंक मैनेजर के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने पार्षद को उनके भाई को लेकर आने के लिए कहा, जिस पर पार्षद भड़क गए और अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने धमकी दी कि बैंक उनके क्षेत्र में आता है और जेसीबी से बैंक तुड़वा देगा, बैंक का जनरेटर और बाहर खड़े वाहन भी उठवा लेगा।

यहां तक कि बैंक मैनेजर को आलाधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बहस चली। शुक्रवार को मीनाक्षी ने पार्षद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पार्षद शेखर चौधरी से पक्ष लेने के लिए कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उधर, एसपी सिटी सलमान ताज ने कहा कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जांच के बाद पार्षद पर कार्रवाई की जाएगी। 

अकाउंट में थे 40 हजार, मांग रहा था एक लाख 
बैंक मैनेजर ने बताया कि पार्षद के करंट अकाउंट में केवल 30 से 40 हजार रुपये हैं, जबकि वह उनसे एक लाख रुपये की नकदी देने के लिए कह रहा था। उन्होंने बताया कि पार्षद कहना था कि उसने 11 लाख रुपये का चेक अकाउंट में लगा रखा है जो जल्द क्लियर हो जाएगा। इस पर मैनेजर ने कहा कि जब चेक क्लियर हो जाएगा तभी बैंक उन्हें भुगतान कर पाएगा। पार्षद को नेट बैंकिंग के जरिए भी भुगतान करने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें