फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी की मां से 50 हजार के पुराने नोट ले उड़ा शातिर

Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवयुग मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया में पुराने नोट जमा करने पहुंची डीएसपी की मां को बातों में उलझाकर एक युवक 50 हजार रुपये झपटकर भाग निकला। आरोपी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गया है। नगर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पीड़ित राजकुमारी शर्मा पत्नी जय किशोर शर्मा निवासी शताब्दीपुरम कालोनी हैं। इनके पति बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन ठेकेदार हैं, जबकि बेटा सचिन पाराशर सीमा सुरक्षा बल में डीएसपी हैं और उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में तैनात हैं।

बृहस्पतिवार को राजकुमारी पति जय किशोर के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवयुग मार्केट शाखा में एक लाख रुपये (पुराने नोट) जमा कराने आई थीं। बैंक के भीतर पति से 50-50 हजार रुपये की दो गड्डियां लेकर वह लाइन में लग गईं, जबकि पति बैंक की स्लिप भरने लगे।
विज्ञापन


राजकुमारी ने बताया कि उनके हाथ में नोटों की गड्डियां देखकर लाइन में लगे एक युवक ने उन्हें नोटों को सीरियल नंबर से लगाने की बात कहते हुए बातों में उलझा लिया। युवक ने उनसे कहा कि बिना सीरियल नंबर लगाए पुराने नोटों को बैंक जमा नहीं कर रहा है।

इसी दौरान आरोपी युवक ने उनके हाथ से नोटों की एक गड्डी ले ली और एक-दो नोट को गड्डी में आगे पीछे लगाकर उन्हें गुमराह किया। जब तक वह कुछ समझ पातीं युवक गड्डी लेकर बैंक से तेजी से बाहर निकल गया। उसे बैंक के बाहर जाता देख उन्होंने शोर मचाया।

जब तक लोग युवक का पीछा करते वह बैंक के बाहर लगी भीड़ में गायब हो गया। इसके बाद जय किशोर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। 

इस संबंध में एसएचओ नगर कोतवाली परशुराम का कहना है कि बैंक में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने पीड़ित से तहरीर ली है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें