फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूट-चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों से लूट और चोरी करने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। जीआरपी ने पकड़े गए बदमाशों से सात वारदातों के खुलासे का दावा किया है। चलती ट्रेनों में वारदात करने वाले यह बदमाश चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देकर आउटर पर उतर कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


यह बदमाश अधिकांश वारदात दिल्ली-मुरादाबाद और दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर करते थे।जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि इन पकड़े गए बदमाश आसिफ उर्फ पोपी, फुरकान और मुस्तकीम उर्फ राहुल पिलखुवा के रहने वाले हैं। उन्हें पिलखुवा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर -2/3 से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश फिर किसी ट्रेन में वारदात करने की फिराक में थे।

यह लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाते थे। वारदात करने के बाद यह आउटर पर उतरकर फरार हो जाते थे। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि इनके पास से बरामद हुए मोबाइल को कनेक्ट कर अन्य वारदातों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें