फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, महिला की मौत

Tue, 24 Jan 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साईं उपवन केे पास एक बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। इस दौरान करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतका देवेंद्री (30) पत्नी संदीप कुमार पिलखुवा की रहने वाली थीं। उनके पति संदीप नोएडा सेक्टर-65 की एक कंपनी में जॉब करते हैं। संदीप ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से साहिबाबाद स्थित ईएसआई अस्पताल जाने के लिए निकले थे।

देवेंद्री की पित्त की थैली में पथरी थी, जिसका वहां इलाज चल रहा था। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह साईं उपवन के पास पहुंचे, तभी मेरठ से आनंद विहार जा रही भैंसाली डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


बस का एक पहिया देवेंद्री के सिर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप घायल हो गए। इस दौरान लोग जमा हो गए। राहगीरों ने बस रोक ली, पकड़े जाने के डर से आरोपी चालक फरार हो गया। 

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उनकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ कोतवाली परशुराम ने बताया कि इस संबंध में संदीप ने बस चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें