रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार भट्टा मालिक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल भट्टा मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा।
मोदीनगर सुचेतापुरी कॉलोनी निवासी पवन शर्मा (34) पुत्र किशन शर्मा कनौजा स्थित हर्ष ब्रिक फील्ड ईट भट्टे में पार्टनर थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे पवन शर्मा बाइक से अपने भट्टे पर जा रहे थे।
हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। इसके चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा रहा।
एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि पवन के पिता किशन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा आयुध निर्माणी गेट के पास हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।