फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली बोतल में बेचते थे नकली शराब, दो गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर पुलिस और आबकारी की ज्वाइंट टीम ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तीन तस्कर भागे हुए हैं। शराब बनाने में रेक्टीफाइड केमिकल और कैरोमल केमिकल का प्रयोग किया जाता था, जिस वजह से यह शराब जानलेवा थी। असली बोतलों में भरकर नकली शराब बेची जाती थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी चरण सिंह यादव शाहपुर बम्हैटा और लक्ष्मण सिंह अमरोहा के सैदनगली का है। इनसे 81 पेटी अवैध शराब, दो टैंक, छह ड्रम और केमिकल से भरी दो कैन, छह बोरे बोतल के ढक्कन, 18 बोरे खाली बोतलें, कार्टून के बंडल, मिनी ट्रक, स्कूटी और बाइक बरामद हुई।

इनके साथी राजेश यादव, कुणाल गिरी निवासी शाहपुर बम्हैटा और मुशाहिद निवासी अमरोहा भागे हुए हैं। राजेश केमिकल की जानकारी रखता है और मुशाहिद शराब बनाना जानता था। इस गैंग ने बम्हैटा में शराब बनाने की फैक्ट्री बना ली थी, जिसमें 81 पेटी शराब तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन


जल्द ही नोएडा में इस शराब की तस्करी की जानी थी। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि गजरौला की एक नामी केमिकल फैक्ट्री से केमिकल ले जाने वाले ट्रक चालकों से उनके संपर्क थे। वह उनसे केमिकल खरीद लेते थे, इससे शराब बनाते थे।
शराब नकली, बोतल असली
नकली शराब  असली शराब की बोतल में भरकर बेचते थे। असली समझकर कम कीमत में लोग खरीद लेते थे। आरोपियों से स्कॉच और नामी कंपनियों की शराब की बोतल मिली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें