फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ की रेप की कोशिश, गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोदीनगर
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
एक शराबी नशे में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश की। शराब के नशे में धुप पिता अपनी 15 साल की बेटी के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटा।
विज्ञापन


हद तब हो गई जब शिकायत करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने ही बेटी से दोबारा रेप की कोशिश की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ शिव प्रकाश सिंह के मुताबिक आरोपी पिता मूलरूप से अमरोह का रहने वाला है। वह यहां परिवार के साथ भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। शनिवार को उसकी पत्नी किसी काम से रिश्तेदारी में मुरादाबाद गई थी।
विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे आरोपी पिता ने पहले शराब पी और बाद में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रेप की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। किशोरी ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर आबरू बचाई।

रविवार सुबह करीब 10 बजे किशोरी ने फोन करके अपनी मां को आपबीती बताई। जैसे मां को इसका पता चला वह मुरादाबाद से गांव लौट आई। महिला ने घर आकर विरोध किया तो आरोपी पिता पत्नी के ही आंखों के सामने बेटी से दोबारा रेप की कोशिश की।

किसी तरह मां बेटी शोर मचाते हुए घर से भाग निकलीं और थाने में पहुंचकर तहरीर दी। एसओ का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें