फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में डबल मर्डर, पड़ोसी ने पति-पत्नी को गोलियों से भूना

Tue, 03 Jan 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन ही गाजियाबाद में डबल मर्डर हो गया। विजयनगर में एक पड़ोसी ने मामूली विवाद में पति-पत्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर की न्यू शांति नगर खजूर वाली गली निवासी ममता गौतम (50) और बलवीर गौतम उर्फ पंडित जी (55)  मूलरूप से हाथरस के नगला गांव के रहने वाले थे।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बलवीर गौतम पूर्व रेलवे कर्मी थे और पत्नी ममता नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की दोपहर ममता ने रजाई और गद्दे अपने पड़ोसी मनोज गुप्ता के मकान की छत पर धूप में सुखाने के लिए डाल दिए। कुछ देर बाद मनोज ने रजाई और गद्दे फाड़ दिए। इसके बाद बलवीर शिकायत करने मनोज के घर पहुंचा तो उसने देसी पिस्टल से बलवीर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद मनोज छत पर पहुंचा और धूप में बैठी ममता की छाती और कमर पर दो गोलियां मारीं।  
विज्ञापन

3 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
इतने में भी उसका गुस्सा नहीं थमा और नीचे आकर उसने बलवीर के सीने पर एक और गोली मारी। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह बलवीर और ममता के बेटों मोंटी और नीटू को मारने के इरादे से गली में पिस्टल लेकर दौड़ा, लेकिन वे दोनों भाग गए। सूचना पर जब पुलिस ने गली में घूम रहे मनोज को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी फायर कर दिया। फायर से दोनों पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। बाद में दोनों पुलिसकर्मियों ने पीछा कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी मनोेज गुप्ता निवासी चित्रा सिनेमा झांसी कोे गिरफ्तार कर लिया है।  

4 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
बेटों को मारने के लिए रोड पर दौड़ा हत्यारोपी
माता-पिता की हत्या करने के बाद हत्यारोपी मनोज उनके बेटों की भी हत्या करना चाहता था। वह हाथ में देसी पिस्टल लेकर बेटों के पीछे दौड़ता हुए सड़क पर आ गया। खुलेआम हथियार लहराता हुआ सड़क पर घूमता रहा। बेटों की हत्या करने के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे हत्यारोपी को देखकर सनसनी फैल गई। लोग खौफजदा हो गए। करीब 15 मिनट तक वह सड़क पर घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  मनोज ने उसकी छत पर रजाई और गद्दा सुखाए जाने से आपा खो दिया और रजाई गद्दे फाड़ दिए।यहां तक कि उसने पड़ोसी ममता के साथ गाली गलौच शुरू कर दी थी, जिस पर बलवीर आरोपी मनोज से बातचीत करने उसके घर पहुंच गया, जहां मनोज ने उसके साथ भी अभद्रता की। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मनोज घर पर रखी देसी पिस्टल लेकर आया और दंपति बलवीर और ममता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह पूरे परिवार को खत्म कर देने के मकसद से दंपति के बेटों की ओर भी पिस्टल लेकर दौड़ा लेकिन वे किसी तरह बच गए। इस दौरान मनोज पागलों की तरह सड़क पर पिस्टल लेकर इधर-उधर  दंपति के बेटों की तलाश में घूमता रहा।  
विज्ञापन

5 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
पहले भी दोनों के बीच हो चुका था विवाद 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलवीर और मनोज के मकान एक दूसरे से सटे हैं। दोनों की छत भी आपस में मिली हुई है। आरोपी मनोज का मकान सड़क से कुछ ऊंचाई पर है जबकि पीड़ित पक्ष का मकान सड़क से कुछ नीचे है। जिसकी वजह से आरोपी के घर का पानी और कचरा पीड़ित के घर के सामने जमा हो जाता था। इसके चलते एक साल में दो बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन

6 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए दबोचा 
सूचना के बाद लैपर्ड 25 पर मौजूद हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनुज कुमार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे तो आरोपी ने एक फायर उनके ऊपर भी कर दिया। इससे अनुज बाल-बाल बच गए और उन्होंने करीब पांच मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गाज‌ियाबाद में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
15 साल से गाजियाबाद में रह रहा था आरोपी
प्रभारी एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक बलवीर के बड़े बेटे मिंटू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी करीब 15 साल पहले गाजियाबाद आया था और यहां अकेला ही रहता है। यहां वह मिठाई की ठेली लगाता है। पुलिस को शक है कि झांसी में उसका क्रिमिनल रिकार्ड हो सकता है, जिसे खंगाला जाएगा।

30 हजार में खरीदी थी देसी पिस्टल
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले अपने एक ग्राहक से 30 हजार रुपये में देसी पिस्टल खरीदी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपने परिवार की जानकारी नहीं दी है। उसका कहना है कि उसका कोई परिवार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें