फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी पर चढ़े नशेड़ी ने रेलवे अफसरों को छकाया

Mon, 23 Jan 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेनें - फोटो : file photo
विज्ञापन
नशे में धुत एक युवक ने रविवार को करीब एक घंटे तक मालगाड़ी रुकवाए रखी, रेलवे अफसरों को भी परेशानी में डाल दिया। युवक डीजल-पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सो गया। युवक की जान बचाने के लिए रेलवे अफसरों ने पहले ओएचई लाइन में पावर सप्लाई बंद कराई और इसके बाद उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


इस दौरान करीब एक घंटे तक मालगाड़ी रन-थ्रू लाइन पर खड़ी रही।मामला दोपहर करीब 12 बजे का है। दिल्ली से टूंडला की ओर टैंकर मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के एक टैंकर के ऊपर धूप की वजह से नशे में धुत एक युवक सो रहा था। रन-थ्रू लाइन पर यह मालगाड़ी रुकी तो लोगों की नजर इस पर पड़ी।

तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी गई तो वह भी हरकत में आ गए, लेकिन युवक को नीचे उतारने से डरते रहे। अंदेशा था कि पुलिस को देख कहीं युवक भागना शुरू न कर दे। ऐसा किया तो वह ओएचई वायर की चपेट में आकर जान गवां सकता है।
विज्ञापन


युवक की जान बचाने के लिए आरपीएफ ने रेलवे के ऑपरेशन विभाग को सूचना देकर पावर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद दो लोगों ने युवक को मालगाड़ी से नीचे उतारा। युवक इस कदर नशे में था कि उससे खुद नीचे भी नहीं उतरा जा रहा था।

आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बताने की हालत में नहीं था। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि युवक दिल्ली से ही मालगाड़ी पर सोता हुआ आ रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें