पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
एक महिला ने पति पर दोस्त से रेप करवाने और एमएमएस बनाने का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। विरोध करने पर एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला तुलसी निकेतन क्षेत्र में रहती है। उनका पति कैटरिंग का काम करता है। महिला का कहना है कि करीब दो वर्ष से पति अपने दोस्त से उसका रेप करा रहा है। इस दौरान पति ने वीडियो भी बनाई है, जिसके आधार पर अन्य दोस्तों से भी रेप के लिए दबाव बनाता है।
अगर वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देता है। इस संबंध में एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला की तरफ से दी गई वीडियो के आधार पर पति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। आरोपी पति का दोस्त फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।