फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये दहेज न देने पर विवाहिता को जूस में दिया जहर

Fri, 24 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
juice - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-1 निवासी जेई और उनके परिवार पर एक करोड़ रुपये का दहेज मांगने और दहेज न देने पर बहू को जूस में जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह अचानक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद अब विवाहिता की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पीडब्ल्यूडी में जेई ससुर महिपाल और देवर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति राहुल की तलाश जारी है।

बम्हैटा गाजियाबाद निवासी व्यापारी गजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि 17 जनवरी 2016 को उन्होंने अपनी बेटी पायल (24) की शादी वैशाली सेक्टर-1 निवासी पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर महिपाल के बड़े बेटे राहुल से की थी। राहुल गुरुग्राम (गुड़गांव) स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन


गजेंद्र का आरोप है कि उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर शादी की थी और करीब 30 लाख की कीमत की कार भी दहेज में दी थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल और उनके परिवार के लोग फैक्ट्री लगाने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग उनसे कर रहे थे। पायल को प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसे लेकर कई बार उनके और राहुल के परिवार के बीच विवाद हो चुका था। गजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को राहुल के पड़ोस में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार ने कॉल कर बताया कि पायल तेज-तेज चिल्ला रही है। उसकी तबियत बिगड़ गई है और वह उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं।

गजेंद्र परिवार के साथ वैशाली के मैक्स अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि पायल ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी अनुसार पायल ने होश में आने के बाद बयान दिया है कि उनके देवर अभिषेक ने जूस में मिलाकर उसे जहर दिया है।

घटना के बाद पति राहुल मौके से फरार हो गया। एसएचओ ने बताया कि परिजनों की ओर से पायल को जहर दिए जाने और दहेज मांगने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुर महिपाल और देवर अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, मैक्स अस्पताल के एचओडी डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि पायल की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि कभी-कभी पॉयजन का असर देरी से होता है, जिसके चलते उन्हें एहतियातन आईसीयू में रखा गया है।      

‘ससुर और पति के कहने पर देवर ने दिया जहर’       
गजेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी दो माह पहले ही वैशाली लौटी है। पहले भी ससुराल पक्ष रुपयों की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित किया था। तीन माह तक वह उनके साथ बम्हैटा ही रही थी। दो माह पहले समझौता होने पर उन्होंने ससुराल में छोड़ा था। गजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी काफी जमीन का अधिग्रहण जीडीए ने किया है।

मुआवजे के रुपयों में से ही एक करोड़ की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर ससुर और पति के कहने पर देवर ने बेटी को जूस में मिलाकर जहर दिया है।        

आरोपी पक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया      
पायल के ससुर महिपाल ने बताया कि वह खुद सरकारी नौकरी में हैं। दोनों बेटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। ऐसे में फैक्ट्री लगाने का सवाल ही नहीं उठता। पायल के परिवार के लोग शादी के बाद से लगातार उनके परिवार में दखल देते रहते हैं मगर उन्होंने कभी इसकी शिकायत नहीं की।

बेटा राहुल ऑफिस में आए जर्मन डेलिगेशन के साथ मीटिंग के चलते बृहस्पतिवार रात गुड़गांव में ही रुक गया था। इसके चलते उसकी पत्नी ने हंगामा करते हुए इस तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बहू द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें