फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजपाल तेवतिया पर हमले का मामलाः मां के उकसाने पर मनीष ने किया था हमला

Tue, 06 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मनीष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष की मां को भी इस मामले में आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि मनीष की मां सतवीरी ने ही उसे पिता की हत्या का बदला लेने को उकसाया था। वह समय समय पर मनीष को हत्या का बदला लेने को कहती थी। पुलिस की जांच में सतवीरी आरोपी पाई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 30 अगस्त को पुलिस ने मुरादनगर इलाके से मनीष को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मनीष ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता सुरेश दीवान की 11 जून 1999 को दिल्ली के शकरपुर में हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या का बदला लेने के लिए उसके सीने में 17 साल से आग सुलग रही थी। यह बदला लेने के लिए ही उसने तेवतिया पर हमले की साजिश रची थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनीष को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की थी।
विज्ञापन


इस दौरान मनीष ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां उसे यदा कदा उसके पिता की हत्या की याद दिलाती थी। उसे पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भावनात्मक रूप से उकसाती थी।

रिमांड के दौरान उसने यह भी कहा था कि मां उससे कहती थी कि तू कैसा बेटा है, जो अपने पिता के हत्यारे को माफ करना चाहता है। मां की इन बातों से उसके अंदर प्रतिशोध की भावना जगती थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनीष के इन बयान को आधार बनाते हुए पुलिस ने मनीष की मां को इस मामले में आरोपी बनाया है। मामले में पुलिस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें