फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताना मिलने पर मनीष ने रची थी साजिश

Fri, 19 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले के मुख्य आरोपी मनीष ने गांव के ही एक युवक द्वारा किए गए कटाक्ष के चलते तेवतिया की हत्या की योजना बनाई थी। एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो मनीष ने इस योजना को बनाने के दौरान ही प्लाट भी बेचा था। एसटीएफ लगातार नोएडा कनेक्शन को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, ब्रजपाल तेवतिया और उनके गांव के सुरेश दीवान दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे। वर्ष 1999 में सुरेश दीवान की हत्या हो गई थी। इसमें उनके परिजनों की ओर से ब्रजपाल तेवतिया को भी नामजद कराया गया था।

मगर इस हत्याकांड में तेवतिया का नाम निकल गया था। सुरेश दीवान का परिवार तेवतिया को भी आरोपी मानता था। हालांकि, तेवतिया ने अपने आप को बेकसूर साबित कर दिया था, लेकिन सुरेश दीवान के परिजन रंजिश रखने लगे। पर इसे कभी दिखाया नहीं था।
विज्ञापन


एसटीएफ के सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों सुरेश दीवान के बेटे मनीष का गांव में एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें मनीष ने युवक को देख लेने की धमकी दी थी। तब युवक ने मनीष को ताना दिया था कि वह अपने पिता की हत्या का बदला तो ले नहीं पाया, उसका क्या बिगाड़ लेगा। सूत्र बताते हैं कि मनीष के दिमाग में यह बात उसी दिन चुभ गई और उसने तेवतिया से बदला लेने की ठान ली।

नोएडा कनेक्शन के तार जोड़ने में जुटी एसटीएफ
ब्रजपाल पर हुए हमले में एसटीएफ अब गौतमबुद्घनगर कनेक्शन के  तार जोड़ने में जुट गई है। एसटीएफ की मानें तो यह जानकारी जुटाई जा रही है कि गौतमबुद्घनगर के बदमाशों से मनीष कब-कब मिला है।

यदि वह जल्द ही मिला है तो एके-47 मिलने की बात को भी बल मिलेगा। हालांकि , मनीष के एक  गैंग से संबंध हैं यह बात सभी को पता है, लेकिन वे संबंध इस घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए हैं या नहीं इसकी जानकारी जुटा रही है। दूसरी ओर सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा का कहना है कि मनीष काे कुछ दिन पहले किसी युवक ने ताना दिया था।

तेवतिया की हालत में सुधार
ब्रजपाल तेवतिया की हालत में लगातार सुधार आ रहा है। परिजनों की मानें तो वह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही डॉक्टर वेंटिलेटर को हटाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें