फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में मेड की मौत, हंगामा

Fri, 10 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिप्रा सनसिटी के एक फ्लैट में काम कर रही मेड की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे भड़कीं अन्य मेड ने फ्लैट मालकिन पर मेड को जहर देकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिप्रा सन सिटी सन टावर की दसवीं मंजिल पर इंजीनियर का परिवार रहता है। उनकी साइंटिस्ट पत्नी भी कंपनी में उनके साथ ही काम करती हैं। करीब दो माह से उनके घर में छिजारसी निवासी मालो (24) मेड थी। शुक्रवार दोपहर इंजीनियर और उनकी पत्नी ऑफिस गए थे। घर पर इंजीनियर के पिता और बच्चे थे।

अचानक काम करने के दौरान मालो को खून की उल्टियां हुईं और वह जमीन पर गिर पड़ी। बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया तब तक मालो की मौत हो चुकी थी। जब इस बात का मेड एसोसिएशन को पता चला तो उन्होंने सोसायटी में हंगामा किया। उनका आरोप था कि मकान मालिक ने मालो को जहर देकर मारा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने सभी को शांत कराया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।      

- दो माह से कर रही थी इंजीनियर के घर काम      
मालो की साथी मेड छोटी ने बताया कि वह दो माह से ही लगातार इंजीनियर के घर काम कर रही थी। इससे पहले भी कुछ माह पहले वह इनके यहां काम करती थी, लेकिन बीच में ही उसने काम छोड़ दिया था। छोटी ने बताया कि उसे शक है कि इंजीनियर का परिवार उसे परेशान करता था। मालो के पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।

उसे चार बच्चे हैं। अन्य मेड का आरोप है कि तबीयत बिगडने के बाद परिवार के लोग मालो को अस्पताल ले जाने की बजाए सोसायटी के लोगों के आने का इंतजार करते रहे।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें