फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में लूटपाट, दिन में चलाते थे हुक्का बार, तीन गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने रात में लूटपाट और दिन में ट्यूशन की आड़ में हुक्का बार चलाने वाले तीन लुटेरों को शास्त्री नगर से दबोचा है। लूटी गई बाइक में लगे जीपीएस की मदद से सोमवार को ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के पास से एक कार, लूट की बाइक और तमंचा बरामद किया है। बता दें कि अमर उजाला ने सोमवार को हीे जीपीएस की मदद से बाइक लुटेरे के पकड़े जाने की खबर प्रकाशित कर दी थी।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि  शनिवार देर रात कार सवार तीन बदमाशों ने संजय नगर सेक्टर-23 में राजनगर एक्सटेंशन निवासी हिमांशु की बाइक तमंचे के बल पर लूट ली थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि बाइक में जीपीएस लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने जीपीएस की लोकेशन ट्रेस की तो वह शास्त्री नगर के एक घर की मिली। सोमवार को पुलिस ने छापामारी कर उक्त मकान से तीन युवकों को दबोच लिया। घर से हुक्का और तंबाकू भी बरामद किया गया।

पकड़े गए युवक गोपाल निवासी टप्पल अलीगढ़, आशीष यादव निवासी शास्त्री नगर कविनगर, और जसवीर निवासी नूरपुर बिजनौर हैं। गोपाल और आशीष दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए के स्टूडेंट हैं जबकि जसवीर बीएससी पास है। वह मकान में आठवीं से 12वीं तक के स्टूडेंट को ट्यूशन पढ़ता है। गोपाल सिहानी गेट थाने से सरिया लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

पड़ोसी समझते थे चलता है ट्यूशन सेंटर
शास्त्री नगर के जिस घर से आरोपी पकड़े गए हैं, जसवीर वहीं सुबह आठवीं से बारहवीं के स्टूडेंट्स को ट्यूशन पढ़ाता था। वहीं दोपहर में ट्यूशन की आड़ में यहां हुक्का बार चलता था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह समझते थे कि घर में ट्यूशन सेंटर चलता है।

पढ़ाई के दौरान लगी गलत लत, खर्च पूरा करने के लिए शुरू की लूटपाट
 पुलिस के अनुसार गोपाल और जसवीर दोनों अपने गांव से यहां पढ़ने आए थे मगर बाद में हुक्का और दूसरी गलत लत लगने के कारण इनके खर्चे पूरे नहीं हो पा रहे थे। खर्च पूरा करने के लिए तीनों लूटपाट और हुक्का बार चलाने लगे।

हुक्का बार में आसपास के ही कुछ लड़के आते थे, जिनसे वे 200-500 रुपये तक वसूल लेते थे। हिमांशु से लूटी गई बाइक भी उन्होंने फ्लैट पर ही खड़ी कर दी। वह बाइक को बेचकर रुपया कमाना चाहते थे। हिमांशु ने तीनों युवकों की और उनकी कार की पहचान कर ली है, जिससे उन्होंने लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें