फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
sexual assault - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नीति खंड निवासी युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण  का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दिल्ली निवासी निजी कंपनी में कार्यरत युवती की अपने सहकर्मी नीतिखंड निवासी मोहित के साथ पिछले करीब एक साल से नीतिखंड में ही लिव-इन में रह रहे थे।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया, जिससे वह दो बार गर्भवती भी हुई। उसे गर्भपात कराना पड़ा। मोहित ने दिवाली के बाद शादी का वादा किया था और इस दौरान वह तीसरी बार गर्भवती हो गई, इसके बावजूद शादी नहीं की। शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

जिस पर वह अपने माता-पिता के घर चली गई। बृहस्पतिवार को युवती ने थाना इंदिरापुरम में मोहित के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि मोहित की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह फरार है, उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें