फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपने पति को छोड़ दो, वरना तुम्हारी बेटी को कर दूंगी बदनाम’

Wed, 25 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राकेश मार्ग पर रहने वाली एक महिला को फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि वह अपने पति को छोड़ दे, वरना उसकी बेटी को बदनाम कर दिया जाएगा। धमकी देने वाली महिला उसके पति की प्रेमिका है। पीड़िता ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2003 में उसकी शादी सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक कंपनी कर्मचारी से हुई थी। उनके करीब 12 साल की एक बेटी है। पांच साल से उसके  पति का सह कर्मचारी से अफेयर चल रहा है, जिस कारण पति उसे प्रताड़ित करता है।

परेशान होकर उसने पति के खिलाफ कोर्ट में केस डाल रखा है, जिसकी सुनवाई चल रही है। अब पति की प्रेमिका उस पर दबाव बना रही है कि वह केस वापस ले, नहीं तो उसकी बेटी को बदनाम कर देगी।
विज्ञापन


पति के जरिए आरोपी महिला ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मॉर्फिंग कर उसकी अश्लील तस्वीरें बना ली हैं, जिसे उसने फेसबुक मैसेंजर के जरिए पीड़िता की सहेली को भेजा है, साथ ही धमकी दी है कि उसकी बेटी की डर्टी पिक्चर सोशल साइट पर वायरल कर देगी।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि उनके घर लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदली जाए, जिसे उसके सास-ससुर बदलने नहीं देते हैं। सीसीटीवी कैमरों की दिशा बाथरूम की तरफ है। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें