फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डॉक्टर ने स्टूडेंट को कार से मारी टक्कर, दोनों घायल

Wed, 20 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार को कार सवार लेडी डॉक्टर ने साइकिल सवार स्टूडेंट को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दोनों को गंभीर चोट आई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के  मुताबिक, हादसा दोपहर डेढ़ बजे हुआ था। जागृति विहार कालोनी निवासी पिंटू यादव (17) 11वीं कक्षा का छात्र है। वह राजनगर में कोचिंग पढ़ने जा रहा था। शिवम अस्पताल के पास पीछे से तेज रफ्तार्र आई कार ने उसे टक्कर मारी।

वह तीन मीटर दूर जाकर गिरा, गंभीर चोटें आईं। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार महिला डॉक्टर को भी चोट आई। राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। घायल छात्र को गार्गी अस्पताल और कार सवार महिला को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि इस मामले में घायल के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें