फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के चपेट में आकर झुलसा नौवीं का छात्र, गंभीर

Sat, 05 Nov 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर ट्रैक पार करना नौवीं के एक छात्र को भारी पड़ गया। ट्रैक के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के वक्त छात्र ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। 
विज्ञापन


राधा कृष्ण एनक्लेव निवासी रिटायर्ड फौजी पवन चौधरी का बेटा अरविंद उर्फ अक्कू (15) नगर के माउंट कार्मल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए निर्माणी ईस्टेट जा रहा था। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी।

छात्र ने रेलवे पुल से ट्रैक पार करने के बजाय मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर ट्रैक पार करने की कोशिश की। मालगाड़ी की छत पर चढ़ते ही छात्र हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। करंट लगते ही छात्र मालगाड़ी की छत्र से नीचे गिर गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। आननफानन में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। झुलसा छात्र परिवार का इकलौता पुत्र है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें