फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में कई बार सौतेले पिता ने किया नाबालिग से रेप

Mon, 17 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मोदीनगर
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
 नाबालिग बेटी के साथ रेप करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने शनिवार को जेल भेजा है। बच्ची ने बयान दर्ज कराते हुए आरोपी पिता से डेढ़ माह के अंदर उससे बार रेप किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला संगठन की जागरूकता के चलते सौतेले पिता का यह शर्मसार कृत्य सामने आया था।

दरअसल, बृहस्पतिवार की रात सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ रेप किया था। वारदात के वक्त बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई थी। शुक्रवार को लौटने पर बेटी ने मां को आपबीती बताई थी। इस पर  महिला बेटी को लेकर कोतवाली में पहुंची।

लेकिन सुनवाई नहीं होने पर वह गाजियाबाद में पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के पास गई थी। तभी महिला की मुलाकात महिला संगठन के पदाधिकारियों से हुई और महिला संगठन की मदद से मामले की रिपोर्ट मोदीनगर कोतवाली में दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन


एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि बच्ची ने अपने बयान दर्ज कराते हुए पिता पर डेढ़ माह के भीतर कई बार जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विरोध करने पर पिता उसके साथ मारपीट करता था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसके चलते वह डर गई थी। कोतवाल ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज होने के बाद आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें