फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

Tue, 09 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी और भतीजे ने ईंटों से कुचलकर सिक्योरिटी गार्ड भंवर सिंह (48) की हत्या कर दी। विजय नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नोएडा की निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड भंवर सिंह विजय नगर की कैलाश कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी आरती (35) और तीन बेटियां हैं। भंवर सिंह का भतीजा सोनू (26) निवासी दादरी तीन माह से उन्हीं के साथ रह रहा था, वह विजय नगर में पानी का काम करता है।

मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि भंवर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी और सोनू के बीच अवैध संबंध हैं। रविवार को उसकी तीनों बेटियां रिश्तेदारी में गई हुई थीं। रात करीब 12 बजे भंवर सिंह पीछे वाले गेट से घर में दाखिल हुआ तो देखा कि पत्नी और भतीजा आपत्तिजनक हालत में हैं।
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो दोनों ने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को मेन गेट के बाहर डाल दिया। सोमवार सुबह आरती ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

मृतक के भाई और पड़ोस के लोगों से बात करने पर पुलिस को पत्नी और भतीजे पर संदेह हुआ। दरअसल, पड़ोसियों ने बताया कि रात उन्होंने इनके घर में झगड़े की आवाज सुनी थी मगर दंपति का विवाद समझकर कुछ नहीं कहा।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना और सुबूत मिटाना कुबूल कर लिया। आरोपियों का कहना है कि उनका मकसद हत्या करना नहीं था मगर मारपीट के दौरान मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें