फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद भागी दुल्हन बोली-मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

Wed, 07 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
changes in indian weddings
विज्ञापन
शादी के दो दिनों बाद जब दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया तो वह भाग गई। मंगलवार देर रात पुलिस ने दुल्हन को उसके भाई के साथ होटल से बरामद किया। दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई है। न ही उसे दूल्हा पसंद है। अब उसे वापस ससुराल नहीं जाना है।
विज्ञापन


मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले एक सर्राफा व्यापारी ने दो दिन पहले बेटी की शादी की थी। यह शादी दिल्ली के विवेक विहार फेस-2 इलाके के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक नल-टोटी का बिजनेस करता है। लड़की बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद जैसे ही लड़की सुसराल आई तो उसने सबसे पहले महंगे एंड्रायड फोन की मांग की। दूल्हे ने लड़की को मोबाइल गिफ्ट किया। दूल्हे ने बताया कि मंगलवार सुबह वह उससे जिद करने लगी कि उसे मेरठ जाना है।
विज्ञापन


वह उसे लेकर मेरठ गया। जहां दुल्हन ने उससे कहा कि आप नाश्ता करो, मैं थोड़ी देर में आती हूं। उसके बाद वह अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी पर बैठकर गाजियाबाद के बजरिया इलाके के एक होटल में आ गई। सुसराल पक्ष के लोगों ने मेरठ में उसकी तलाश में की तो पता चला कि वह गाजियाबाद में है।

इसके बाद परिजनों ने दोनों बहन-भाइयों को पुलिस की सहायता से बरामद किया। वहीं, भाई का कहना है कि उसकी बहन सुसाइड करने की धमकी दे रही थी, जिसके कारण वह उसे लेकर गाजियाबाद आ गया। उधर, दुल्हन का कहना है कि उसे ससुराल नहीं जाना है क्योंकि जिस लड़के से उसकी शादी हुई है, वह उसे पसंद नहीं है।

उसकी मां ने जबरदस्ती उसकी शादी कराई है। नगर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी। देर रात पुलिस लड़की की मर्जी से उसे घर भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें