फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल बंदियों का ‘आशियाना’ बनी डासना जेल

Mon, 25 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जेल में महिला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कभी डकैतों-लुटेरों के लिए कुख्यात रही डासना जेल इन दिनों हाईप्रोफाइल बंदियों का ‘आशियाना’ बनी है। यहां पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व आईएएस, पूर्व आईपीएस, कथित आतंकी, डॉक्टर ही नहीं, घोटालों और भ्रष्टाचार के कई हाईप्रोफाइल आरोपी बंद हैं। नर्म बिस्तरों पर सोने वाले फर्श पर सो रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल की गर्मी में एसी के कमरों में दिन गुजारने वाले पंखे की गर्म हवा में रह रहे हैं। जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद अब्दुल करीम टुंडा, वली उल्लाह और इलियास आतंक की घटनाओं में बंद हैं। डॉ. राजेश और नूपुर तलवार देश की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री में एक आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सजा काट रहे हैं।

पूर्व मंत्री नीरा यादव और पूर्व आईएएस राजीव कुमार नोएडा प्लांट आवंटन घोटाले में सजायाफ्ता हैं। काली कमाई का कुबेर यादव सिंह घोटाले में बंद है। बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप, पत्नी देवेंद्री और बेटा डॉक्टर सागर दहेज हत्या में सलाखों में हैं।
विज्ञापन


मिड डे मील घोटाले में पूर्व आईएएस एसएन दूबे और पूर्व आईपीएस एचएस चतुर्वेदी हैं। देश को हिला देने वाले नोएडा केनिठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली काफी समय से हाई सिक्योरिटी बैरक में है।

स्नैपडील कर्मचारी दीप्ति सरना अपहरणकांड में हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र भी इसी जेल में है। यही वजह है कि इन दिनों डासना जेल प्रदेश की सबसे चर्चित जेलों में से एक है। जेल अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि इन बंदियों को भी सामान्य बंदियों की तरह ही जेल में रहना पड़ता है। वही खाना-पीना होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें