फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला अंडरपास दूसरे दिन भी रहा बंद, लगा जाम

Tue, 18 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
गोशाला अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोशाला अंडरपास दूसरे दिन सोमवार को भी बंद रहा। नगर निगम ने सीसी रोड पर फिक्सिट कंपाउंडिंग कराकर उसे क्योरिंग के लिए छोड़ दिया है। सप्ताह के पहले ही दिन अंडरपास बंद होने से नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पुराने शहर से लाइनपार क्षेत्र और नोएडा आने-जाने वाले लोगों को करीब 10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। अंडरपास बंद होने से यहां सुबह और शाम के वक्त जाम लगा रहा।

नगर निगम ने करीब दो महीने पहले 22 लाख की लागत से अंडरपास में सीसी रोड बनाई थी। निगम ने इसे एक महीने के लिए क्योरिंग के लिए छोड़ा था लेकिन लोगों ने करीब 22 दिन में ही इस पर ट्रैफिक चालू कर दिया था। अब दो महीने में ही सीसी रोड उखड़ने लगी।
विज्ञापन


रविवार को ही नगर निगम ने अंडरपास को ट्रैफिक के लिए बंद कर सड़क पर फिक्सिट कंपाउंडिंग (खास तरह का लेप) कराया है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता विकास कुरील ने बताया कि कंपाउंडिंग कराकर मंगलवार को अंडरपास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।

उनका कहना है कि सड़क टूटी नहीं है, ऊपरी सतह से सीमेंट हट रहा था, उसे कांट्रेक्टर ने अपने खर्च पर ठीक कराया है।पुराने शहर से नोएडा और दिल्ली जाने वाले अधिकांश लोग इसी अंडरपास का इस्तेमाल करते हैं।

रविवार को बंद किए गए अंडरपास की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं थी। ऐसे में सोमवार सुबह वह अंडरपास पर पहुंच गए। इसकी वजह से यहां जाम लग गया। बाद में उन्हें दूसरे रास्तों से जाना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें