फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म में पिता गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म में पिता गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रिश्तों को तार-तार करते हुए एक कलियुगी पिता कई वर्षों से अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से जबरन दुष्कर्म कर रहा था। मामला उस समय खुला जब एक किशोरी ने अपनी स्कूल टीचर को पेट में दर्द होने की बात बताते हुए पिता की करतूत बताई।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताया कि वहशी पिता उसके साथ उसकी छोटी बहन से भी दुष्कर्म करता है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी 2007 में दो बच्चियों को पति के पास छोड़कर चली गई थी। आरोपी नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। उसकी बेटियां सातवीं और आठवीं में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बिटिया ने बताया कि उसके पिता ने पहले उसके साथ गंदी हरकत की, लेकिन डर के मारे में उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। उसने बताया कि कुछ दिन बाद पिता ने उसकी छोटी बहन के साथ भी गंदी हरकत करना शुरू कर दिया था।

आरोप है कि विरोध करने पर पिता दोनों बहनों की पिटाई भी किया करता था। सीओ फर्स्ट राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को टीचर ने इस मामले की  जानकारी दी। पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर पर 376 और पोस्को एक्ट तहत आरोपी पिता पर एफआईआर दर्ज की है।

टीचर बोलीं-गर्भवती हो सकती है बड़ी बेटी
टीचर ने बताया कि आरोपी की बड़ी बेटी ने उन्हें बताया कि वह गर्भवती लग रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी है। सीओ फर्स्ट ने बताया कि बच्ची के गर्भवती होने के बारे में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसके लिए दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें