फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट जगह-जगह लगे बोर्ड...गंदगी फैलाई तो जुर्माना

Wed, 29 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में गंदगी फैलाने पर 200 रुपये का जुर्माना लगने का बोर्ड और सीसीटीवी कैमरा न केवल विभागीय कर्मचारियों बल्कि बाहरी लोगों के लिए खौफ का कारण बन गया है। जिला मुख्यालय में जगह-जगह लगे जुर्माने के अल्टीमेटम बोर्ड का असर भी दिख रहा है। बाहरी लोग भी अब परिसर में गंदगी फैलाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


 कलक्ट्रेट परिसर के प्रवेश द्वार पर ही बाहरी लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे परिसर के अंदर किसी भी तरह की यदि गंदगी फैलाते हैं तो पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। यह बोर्ड न केवल प्रवेश द्वार पर है बल्कि परिसर में प्रत्येक मंजिल पर अलग-अलग कॉरिडोर में यह चेतावनी चस्पा की गई है।

इसके साथ ही सभी स्टाफ और सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को भी अलर्ट किया गया है कि वे अपने आसपास लोगों पर नजर रखें ताकि कोई कागज का टुकड़ा भी इधर-उधर न फेंक सके।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर बाहरी लोगों ने बीड़ी सुलगाने की कोशिश की लेकिन वहां के स्टाफ ने उन्हें तुरंत चेता दिया और ऊपर लगे सीसीटीवी और नोटिस की ओर ध्यान दिलाया। इसके साथ ही बाहरी लोगों ने जेब से निकाले गए बीड़ी के बंडल को वापस जेब में ही रखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें