फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के चेसिस नंबर बदल कर बेचने वाला चोर गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निवाड़ी पुलिस ने ऑन डिमांड चोरी की गईं बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर बदल कर बेचने वाले गैंग के एक बदमाश को पकड़ा है। इस पर पांच हजार रुपये का इनाम था। यह व्हाट्स एप पर गैंग लीडर से संपर्क में रहता था। इसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं। 
विज्ञापन


पकड़ा गया इनामी वाहन चोर शमीम उर्फ पिल्ला उर्फ अरमान निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ है, जबकि इसके दो साथी फरार हैं। एसपी रूरल ओमप्रकाश का कहना है कि शमीम ने मुजफ्फरनगर के खतौली में एक शॉप पर मैकेनिक का काम सीखा था।

इन दिनों वह मेरठ में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है। शमीम कुछ महीने पहले ही वाहन चोर गैंग के मास्टर माइंड मेराज के गिरोह में शामिल हुआ था। इसके बाद वह ऑन डिमांड चोरी किए गए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलने लगा।
विज्ञापन


इसके लिए वह मेराज से दस हजार रुपये लेता था। इसने 50 से अधिक वाहनों के नंबर बदले हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए शमीम को गैंग के मास्टर माइंड मेराज द्वारा व्हाट्स एप पर आर्डर मिलता था। इसके बाद ही वह चोरी के वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलता था।

शमीम ऐसे नंबर की तलाश में रहता था, जो कबाड़ी के यहां कट चुका होता था। इसके बाद वह उस वाहन के नंबरों को चोरी के वाहन के इंजन और चेसिस नंबर पर बदल देता था। इतना ही नहीं, मेराज के साथ मिलकर चोरी के वाहनों के फर्जी कागजात भी तैयार कर लेते थे।

बता दें कि दो सप्ताह पहले सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छह वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था और इनसे 22 वाहन बरामद किए थे। इस दौरान शमीम फरार हो गया था। एसएसपी ने शमीम पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें