तीन दिन से गायब छात्र शुभम का सुराग नहीं लग सका है, हालांकि पुलिस छानबीन में पता चला है कि वह न्यू सर्वोदय अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जाता हुआ दिख रहा है। परिजन और पुलिस अब पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
शुभम (11) छठी कक्षा का छात्र है, वह जीवन विहार कालोनी निवासी राजीव नयन का पुत्र है। राजीव एलआईसी कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम सात बजे एक बैग लेकर घर से कोचिंग के लिए निकला था, तब से गायब है।
उसके कमरे से एक पत्र मिला था, जिसमें उसने पिता को संबोधित करते हुए लिखा था कि ‘मैं अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा हूं।’ परिजनाें का शक है कि शुभम को कोई व्यक्ति फुसलाकर ले गया है। एसएचओ कविनगर ने बताया कि शुभम की तलाश की जा रही है।