फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल देवर ने खुद भी गोली मारकर जान दी

Thu, 18 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाभी मंजू की गोली मारकर हत्या करने वाले देवर मुकेश ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक मुकेश (25) उर्फ राहुल निवासी हस्तिनापुर मेरठ था।
विज्ञापन


वह विजयनगर के राहुल विहार इलाके की ममता विहार कालोनी में पिछले एक  माह से भाई राजेश गोस्वामी और भाभी मंजू के साथ रह रहा था। मुकेश ने मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे मंजू (30) की फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात के बाद से वह भागा हुआ था। बुधवार तड़के घर से कुछ दूरी पर उसका सिर में गोली लगा शव मिला और पास में तमंचा पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना विजयनगर पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वारदात के बाद वह राहुल विहार में रिश्तेदार के यहां छिप गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उस कमरे की तलाशी ली, जिसमें वह रुका था। कमरे में पुलिस को मुकेश का लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा है कि ‘सबको अपना आखिरी नमस्कार करता हूं। मैं अपने जीवन में किसी को भी चरित्रहीन होते हुए नहीं देख सकता।

अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो माफी मांगता हूं। मैं दुनिया से जा रहा हूं और मानव जीवन नहीं चाहता हूं।’ इस संबंध में एसओ विजयनगर ने बताया कि मुकेश पहले भी मेरठ जेल में सात साल रहा था।

आठ साल पहले बड़ी भाभी के साथ छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश के मामले में उसे सजा हुई थी। राजेश की मानें तो इसी वजह से मुकेश की शादी भी नहीं हो पा रही थी। पड़ोसियों का कहना है कि अगर विजय नगर पुलिस मुकेश को गिरफ्तार कर लेती तो वह आत्महत्या नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें