फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर दो दुकानों में आठ लाख की चोरी

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
theft - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिहानी गेट बाजार में सेंध लगाकर चोरों ने पूजा सामग्री की दो दुकानों से करीब आठ लाख रुपये की ज्वैलरी व कैश चोरी कर लिया। इससे व्यापारियों में रोष है, उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।सोमवार सुबह मुकेश गर्ग और अजय गर्ग ने पूजा सामग्री की अपनी दुकानें खोलीं तो सन्न रह गए।
विज्ञापन


मुकेश की दुकान से करीब सवा दो लाख रुपये, 60 हजार की नोटों की माला और 15 तोले सोने के जेवर गायब थे। उनके मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिस कारण उन्होंने घर की ज्वैलरी दुकान में रखी हुई थी। दूसरी तरफ, अजय की दुकान से करीब 20-25 हजार रुपये गायब थे। दोनों दुकानदारों ने इसकी सूचना स्थानीय व्यापारियों और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि पीछे पड़े खाली प्लॉट की ओर से दीवार में सेंध लगाकर वारदात की गई है। दीवार में छोटा सा कूमल किया गया है, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने किसी बच्चे को कूमल के जरिए मार्केट की बिल्डिंग के अंदर भेजा,
विज्ञापन


जिसने अंदर से छत का गेट खोल दिया और फिर चोरों ने छत से दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।सिहानी गेट बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग का कहना है कि पिछले एक साल में मार्केट में चोरी की 16 वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

पुलिस अगर गंभीरता से कार्रवाई करे तो चोरी की घटनाएं रुक सकती हैं, मगर पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। वहीं, सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें