फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बेकरी की दो दुकानों में लगी आग

Sat, 31 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 संजयनगर सेक्टर-23 में शुक्रवार रात बेकरी की दो दुकानों में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।संजय नगर निवासी बेकरी संचालक संजय कुमार और बृजेश की संजयनगर पी-ब्लॉक में बेकरी की दुकानें हैं।
विज्ञापन


संजय कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें और फायर ब्रिगेड को दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना दी। वह करीब 10 मिनट में ही दुकान पर पहुंच गए। आग ने उनकी दुकान के साथ ही बृजेश की बेकरी को भी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ आरके यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने बताया कि आग से संजय कुमार की दुकान में रखा करीब 12 लाख और बृजेश की दुकान का करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एटीएम तक जा पहुंची आग
एफएसओ ने बताया कि दोनों दुकानों के बराबर में बने एक एटीएम तक आग की लपटे पहुंच गईं थीं,  गनीमत रही ही समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच गई और एटीएम को आग की चपेट में आने आने से बचा लिया।

हिंडन विहार में पन्नी के गोदाम में लगी आग
हिंडन विहार स्थित एक पन्नी के गोदाम में शनिवार तड़के आग लगने के सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने दो घंटे में 17 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। गोदाम के मालिक की तलाश की जा रही है। इस दौरान पन्नी जलने से उठे धुएं से कालोनी के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें