इंजीनियर के खाते से निकाले 50 हजार
साहिबाबाद। प्रह्लादगढ़ी निवासी सिविल इंजीनियर के खाते से साइबर ठगों ने रविवार रात 50 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार सुबह मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। उन्होंने इंदिरापुरम थाना में शिकायत दी है। तुषार त्यागी प्रहलादगढ़ी में परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह सोकर उठे तो मोबाइल पर छह मैसेज मिले। मैसेज खोले तो पताल चला कि उनके खाते से छह बार में 50 हजार रुपये निकल गए थे। जबकि एटीएम कार्ड उनके पास में ही था। उन्होंने बैंक शाखा और इंदिरापुरम थाने में शिकायत की है। तुषार ने बताया कि बैंक शाखा से पता चला है कि मेरठ रोड स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। ब्यूरो