फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर लाठी डंडों से हमला, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर मारपीट-तोड़फोड़
विज्ञापन

चिरौड़ी गांव में तीन दिन पहले बाइक से उछलकर कीचड़ गिरने से शुरू हुए विवाद में शुक्रवार को दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।

मंगलवार की शाम गांव के एक धार्मिक स्थल के बाहर कुछ लोग खाना बना रहे थे। इस दौरान गनौली गांव के कुछ युवक वहां से गुजरे तो गली में भरे पानी के साथ कीचड़ उछलकर खाना बना रहे लोगों पर गिर गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर भेज दिया। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर गनौली गांव के करीब 50-60 युवक लाठी डंडे लेकर धार्मिक स्थल के पास पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इलाके के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के लोग भी जमा हो गए और दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान हमला करने आए युवक वहां से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों को शांत कराया। इलाके के लोगों ने गनौली के युवकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई।

मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते तनाव बढ़ने लगा। इसे देखते हुए इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि लोगों की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना में घायल करीब आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पीड़ित पक्ष ने गनौली गांव के दस नामजद और पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने देर रात तक मामले की जांच करने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। इलाके में भारी फोर्स तैनात किए जाने के बाद पुलिस गांव के लोगों से शांति की अपील करती दिखी। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दिनभर गांव के बाजारों में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें