तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर द्वितीय में बृहस्पतिवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर तहरीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलीगंज बरेली निवासी उमेश कुमार (23) नेहरू नगर द्वितीय ई-ब्लॉक में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करता था और वह अन्य मजदूरों के साथ वहीं रहता था। उमेश बृहस्पतिवार शाम बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने हिंडन विहार में रहने वाले मृतक उमेश के भाई नेतराम को हादसे की सूचना दी। नेतराम और उसके गांव के लोग मौके पर पहुंचे। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में उमेश की मौत एक हादसा लग रही है।
जांच में लग रहा है कि छत पर टहलते के दौरान वह गिरा है। उधर, भाई नेतराम का आरोप है कि उमेश को किसी ने धक्का देकर गिराया हैं। पुलिस परिजनों के आरोप पर जांच कर रही है।
गुलधर रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कन्हैया लाल (30) निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।
एसएचओ का कहना है कि कन्हैया लाल गुलधर में ही किराए के मकान में रह रहा था। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूर था। देर रात उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई।
सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर को सूचना दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के पिता छोटे लाल को सूचित कर दिया गया है। (ब्यूरो)