फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद में पेट्रोल पंप संचालक से लूट का खुलासा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पंप कर्मी ने ही रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन

करहेड़ा में 12 जून को पेट्रोल पंप संचालक से हुई 12.76 लाख रुपये की लूट का साहिबाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक पूर्व पेट्रोल पंप कर्मी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार लाख पांच हजार रुपये और हथियार बरामद किए गए हैं।

एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर रोड से पेट्रोल पंप संचालक से लूट करने वालों को पकड़ा गया है। घटना की साजिश पूर्व पेट्रोल पंप कर्मी रविंद्र यादव निवासी करावल नगर दिल्ली ने रची थी।
विज्ञापन


रविंद्र पंप पर कारों में पॉलिश करने का काम करता था। जनवरी माह में उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह जानता था कि पेट्रोल पंप संचालक रविंद्रपाल चौहान रोज रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जाते हैं।

इसके बाद उसने अपने बहनोई दीपक यादव निवासी लोनी को इसकी जानकारी दी। दोनों ने हिस्ट्रीशीटर अखिलेश निवासी लोनी को रुपयों का लालच दिया और लूट की योजना तैयार की।

अखिलेश ने दीपक शर्मा निवासी शालीमार गार्डन, राहुल पांचाल, मकसूद, उदयवीर निवासी लोनी व मुन्नू को लूट में शामिल किया, जिसके बाद सभी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। मुन्नू फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने सातों बदमाशों के पास से लूटी गई रकम में से चार लाख पांच हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त कार, चोरी की दो बाइक, एक पिस्टल और चार तमंचे बरामद किए हैं।

सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि12 जून को करहेड़ा में पेट्रोल पंप संचालक की कार रुकवाकर दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने 12.76 लाख की लूट को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार रविंद्र कई दिन से रेकी कर रहा था कि पंप संचालक किस रास्ते से बैंक जाते हैं। पूरा प्लान तैयार कर उसने अखिलेश के कहने पर 12 जून को लूट की योजना तैयार की। उसे पता था कि संचालक के पास 15-20 लाख रुपये होंगे।
विज्ञापन


रविंद्र अपने तीन साथियों के साथ कार में पंप के बाहर खड़ा रहा। पंप संचालक रविंद्रपाल जैसे ही रुपये लेकर निकले रविंद्र ने बाइक पर तैयार चार साथियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद चारों ने कार का शीशा तोड़ा और बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें