(दिल्ली और नोएडा के ध्यानार्थ)
हुक्का बार में छापा, छह पकड़े
- आरडीसी में चल रहा था हुक्काबार
- पुलिस ने छापामारी कर छह लोगों को लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने आरडीसी में चल रहे एक हुक्का बार में छापामारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि हुक्काबार की आड़ में गैरकानून काम हो रहा था। कम उम्र के बच्चों को नशीले पदार्थ का सेवन कराया जा रहा था। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि आरडीसी में जंक याड नामक एक हुक्का बार की शिकायत मिली थी कि बार में नाबालिग आकर नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने देर रात हुक्काबार में पहुंचकर छापामारी की। यहां उन्होंने बार प्रबंधक को चेतावनी दी कि बार में नाबालिगों को हुक्का न पिलाया जाए। ऐसा करने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने बार के छह कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जोकि बार में लोगों को हुक्का परोसते हैं। एसएचओ ने बताया कि जल्द ही थाना क्षेत्र में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
-----------------
बिना एंट्री के चल रहा हुक्काबार
बताया जा रहा है कि हुक्काबार में किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं की जाती थी और न ही किसी को खाद्य पदार्थ खरीदने पर बिल दिया जा रहा था। इसके चलते हुक्का बार की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसी जगहों पर आने वाले ग्राहकों की एंट्री किया जाना जरूरी है, जिससे उसकी उम्र का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि हुक्के में इस्तेमाल किए जा रहे पदार्थों की भी जांच कराई जा रही है जिससे यह पता लगा जा सके कि कहीं नशीले पदार्थ तो हुक्के में इस्तेमाल नहीं किए जा रहे थे।